Press "Enter" to skip to content

लायंस क्लब शिवपुरी सेंट्रल का विशाल हृदय रोग चिकित्सा शिविर 19 को / Shivpuri News

शिविर में प्रसिद्ध हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. डालमिया करेंगे मरीजों का परीक्षण

शिवपुरी। लायंस क्लब शिवपुरी सेंट्रल और रत्नज्योति डालमिया हार्ट इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वाधान में शिवपुरी के गांधी पार्क में 19 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विशाल निशुल्क हृदय रोग एवं ओपीडी जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में प्रख्यात हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. रविशंकर डालमिया मरीजों का परीक्षण कर उन्हें उचित मार्गदर्शन देंगे। शिविर में यदि ऐसे आयुष्मान कार्डधारक मरीज आए जिन्हें एनजीओग्राफी और एनजीओप्लास्टी की आवश्यकता है तो उनके ऑपरेशन निशुल्क किए जाएंगे।

लायंस क्लब शिवपुरी सेंट्रल के अध्यक्ष विनोद शर्मा और शिविर संयोजक डॉ. शैलेंद्र गुप्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शिविर में ब्लड प्रेशर, डायविटीज, सांस फूलना, अधिक पसीना आना, शरीर में सूजन, बेहोशी व चक्कर आना, छाती में तेज दर्द आदि बीमारियों का उपचार किया जाएगा। शिविर में ईसीजी, ब्लड सुगर और चिकित्सकीय परामर्श निशुल्क रहेगा। शिविर का लाभ उठाने के लिए मरीजों के रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। रजिस्ट्रेशन डॉ. शांता मेमोरियल क्लीनिक न्यू ब्लॉक शिवपुरी मोबाइल नम्बर 9425489210, विनायक पैथालॉजी मोबा. नम्बर 8800228809, बालाजी मेडिको शिवपुरी मोबाइल नम्बर 9893771947 पर कराए जा सकते हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!