शिवपुरी में एक ट्रक मालिक ने अपने ट्रक को उसकी बिना परमिशन के फाइनेंस कर नीलाम कर देने के आरोप टाटा मोटर्स फाइनेंस सॉल्यूशन के कर्मचारियों पर लगाया है। पीड़ित ट्रक मालिक ने इसकी शिकायत एसपी ऑफिस सहित टाटा फाइनेंस में दर्ज कराई है।
शहर के गोयल ऑर्डर सप्लायर के मालिक विष्णु गोयल ने बताया कि मैंने वर्ष 2012 में ट्रक (मॉडल नंबर – एलपीएस-4018) टाटा मोटर्स से फाइनेंस कराया था। जिसका लॉन एग्रीमेंट नंबर 5001077218 था। जिसका पूरा लोन चुकाकर मैंने 1 फरवरी 2017 को एनओसी भी ले ली थी।
मालिक के बिना परमिशन के फाइनेंस हो गया दोबारा ट्रक
ट्रक मालिक विष्णु गोयल ने बताया कि मेरा ट्रक एक बार फिर बिना मेरी परमिशन के टाटा मोटर्स फाइनेंस सॉल्यूशन की गुना ब्रांच से किसी अन्य व्यक्ति के नाम फाइनेंस कर दिया गया। जिसकी फाइनेंस की राशि भी उसी व्यक्ति के खाते में जमा कर दी गई। जबकि रिफाइनेंस की प्रक्रिया में ना ही मुझसे सहमति ली गई और ना ही फाइनेंस की राशि मेरे खाते में डाली गई।
टाटा मोटर्स फाइनेंस सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारी और अधिकारियों ने दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल करके मेरे ट्रक को रिफाइनेंस कर दिया गया। कंपनी के कर्मचारी इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने उक्त ट्रक को जब्त भी कर लिया। उन्हें सूचना मिली है कि टाटा मोटर्स फाइनेंस सॉल्यूशन ने मेरे ट्रक को श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी की नीलामी प्रक्रिया में किसी अन्य व्यक्ति को नीलाम करवा दिया।
विष्णु गोयल ने बताया कि अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत उन्होंने टाटा मोटर्स फाइनेंस सहित एसपी कार्यालय में भी दर्ज कराई है।
जीजा-साले में मिलकर हड़पा ट्रक
विष्णु गोयल ने बताया कि 19 जनवरी 2020 को मैंने अपना ट्रक देहात थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाले कृपाल सिंह वेजवा उर्फ बिट्टू सरदार को किराए पर दिया था। तभी से विट्टू सरदार उस ट्रक को भाड़े पर अपनी देखरेख में चला रहा था। इसी दौरान विट्टू सरदार ने गुना के टाटा मोटर्स फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से मिलकर अपने साले जोगिंदर सिंह के नाम फाइनेंस करवा लिया। जबकि विट्टू और जोगिंदर के पास ट्रक के मालिकाना हक संबंधित दस्तावेज नहीं है।

फाइनेंस कंपनी पर आरोप: ट्रक मालिक बोला मेरी बिना परमिशन से मेरा ट्रक फाइनेंस किया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- “पटवारी जी, आप कहां हो?”… जवाब सुनते ही SDM का एक्शन, वेतन राजसात और नोटिस जारी / Shivpuri News
- दिव्यांगों ने कलेक्टर से लगाई गुहार: रोजगार के लिए चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर दुकानें आवंटित करने की मांग / Shivpuri News
- भाभी के साथ रहने का आरोप, गर्भ में पल रहे बच्चे को ठुकराया: विवाहिता ने कलेक्टर से मांगा न्याय / Shivpuri News
- PM आवास की किस्त पर ‘कट’ का आरोप: सरपंच पति के खिलाफ खोला मोर्चा, 10 हजार रुपये नहीं देने पर जियो-टैग फोटो नहीं खींचने का आरोप / Shivpuri News
- खेती की जमीन पर परियोजना का विरोध, तीन गांवों के ग्रामीण बोले— उजड़ जाएगा रोजगार और आशियाना / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment