शिवपुरी। वार्ड कमांक 02 शक्तिपुरम खुड़ा के रहवासी मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। यहां आवेदन के माध्यम से अपनी व्यथा सुनाते हुए रहवासी हरिराम, संग्राम, झूला व अन्य ने कहा कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। उचित मूल्य की दुकान वार्ड क्रमांक 02 के सेल्समैन दीनू द्वारा उपभोक्ताओं के राशनकार्ड अपने पास रख लिए हैं व खाद सामग्री वितरण नहीं करता है जिससे उपभोक्ता काफी परेशान हो रहे हैं। सैल्समैन से जब बात की जाती है तो कहता है मेरे पास कोई माल नहीं है मैं जब चाहूंगा तब राशन का वितरण करूंगा। लेकिन सेल्समैन द्वारा अभी तक राशन नहीं दिया गया है। सेल्समैन ने हमारे कार्ड भी अपने पास रख लिए हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि उसने सारा राशन बेच दिया हैं। इसलिए मामले में कार्रवाई करवाई जाए व सेल्समैन को वहां से हटाया जाए।
सेल्समैन नहीं दे रहा राशन, कार्ड भी रखे, अब दे रहा धमकी / Shivpuri News




