शिवपुरी। एसपी आफिस आवेदन देने अपने पति के साथ आई रक्षा पाल ने बताया कि आज से 6—7 वर्ष पूर्व उसकी सगाई हो गई थी लेकिन हमारे पिता को परिवार की स्थिति सही नहीं लेगी तो उन्होंने सगाई तोड़ दी लेकिन इसी बीच जिसके साथ मेरी सगाई हुई थी उससे प्रेम हो गया और सगाई टूटने के बाद मैं भाग गई और शादी कर ली। शादी के समय मैं नाबालिग थी। मेरे भाग जाने पर पिता ने केस दर्ज करवाया था लेकिन मैंने कोर्ट में अपने पति व ससुराल वालों के पक्ष में बयान दिए। लेकिन बयान देने के बाद से ही सारा नजारा बदल गया और सास, ससुर व जेठ मुझे परेशान करने लगे। आज 6 साल हो गए हैं लेकिन परेशान करना बंद नहीं किया। हमें घर से निकाल दिया और आज हम मानकपुर में किराए से रह रहे हैं। मेरे पति से कहा कि अगर जमीन—जायदाद में हिस्सा चाहिए तो इसे छोड़ दे। महिला रक्षा ने एसपी को आवेदन देकर मामले में कार्रवाई की मांग कर हिस्सा दिलाए जाने की मांग की।
पति के साथ पत्नी पहुंची एसपी आफिस, कहा सास, ससुर, जेठ करते हैं मारपीट, नहीं दे रहे हिस्सा / Shivpuri News




