Press "Enter" to skip to content

सरसों के रूपए नहीं दिए तो पतियों को बनाया बंधक, पत्नियां पहुंची एसपी के पास / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब…! हमारे पतियों को राजू, शिवदयाल अपने सा​थ जबरदस्ती ले गए और अब ढाई माह से ज्यादा का समय बीत गया है लेकिन कोई भी घर लौटकर नहीं आया। हमें अनहोने की आशंका है।

एसपी को दिए आवेदन में कल्पना पत्नी विमल राठौर, रीना पत्नी दिनेश राठौर, सुशीला पत्नी प्रहलाद राठौर निवासी कुंवरपुर थाना सिरसौद ने बताया कि उनके पति को राजू, शिवदयाल निवासी बरखेड़ा, दिनेश व भैरों निवासी बेरजा अपने साथ जबरदस्ती ले गए और कहीं बंधक बना लिया है। आज ढाई महीने बीतने को हैं लेकिन कोई भी घर वापस नहीं लौटा है। इतना ही नहीं उक्त लोग हमें अकेला पाकर चाहे जब घर आ जाते हैं और गाली—गलौंज कर झूमा—झटकी करते हैं। इस प्रकार से हमें उक्त लोगों द्धारा परेशान किया जा रहा है। उक्त लोगों का कहना है कि तुम्हारे आदमियों ने हमने सरसों खरीदी थी उसके रूपए आज तक नहीं मिले हैं और जबरदस्ती हमारे खेत व गैंत की रजिस्ट्रियां करवा ली है। इसलिए हमारे पतियों को उक्त लोगों के चंगुल से छुड़वाकर कार्रवाई की जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!