-शासकीय योजनाओं की राशि लगाया चूना, जिला पंचायत सीईओ ने जारी किए नोटिस
-भ्रष्ट सरपंच भी नहीं लड़ सकेंगे चुनाव
शिवपुरी । पंचायत चुनाव की आचर संहिता लगते ही सरपंच व पूर्व सरपंचों के साथ-साथ रोजगार सहायक एवं पंचायत सचिवों से गबन की गई धनराशि की बसूली करने कहा गया है। यहां बता दें कि जिले में लगभग 34 ग्राम पंचायतों में शासकीय योजनाओं में गबन करने के मामले में 15 सचिव, दो रोजगार सहायक एवं 21 सरपंचों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही हैं।
जिला पंचायत शिवपुरी में काफी समय पड़े हैं लेकिन जैसे ही चुनाव की आचार संहिता तो अधिकारियेां को इन जनप्रतिनिधि एवं पंचायत सचिव व रोजगार सहायक से बसूलने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए लगभग 34 ग्राम पंचायतों में जिला पंचायत सीईओ द्वारा नोटिस जारी करते हुए गबन की राशि जमा कराने के निर्देश दिए हैं। यदि सरपंचों द्वारा गबन की राशि जमा नहीं करार्ई गई तो वह चुनाव भी नहीं लड़ सकेंगे इतना ही नहीं उन सभी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ उमराव मरावनी ने दिए हैं। जानकारी के अनुसार वर्ष 2021-22 में पंचायत विभिन्न मदों के माध्यम से शासकीय योजनाओं के काम कराने थे जिनको चाहे वह कूप निर्माण का हो या तालाब निर्माण, पंचायत भवन, सीसी सड़क सहित विन्नि कार्यों की राशि में पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक के साथ पंचायत सरपों ने जमकर भ्रष्टाचार किया हैं। जिसका परिणाम हैं कि आज जिला पंचायत सीईओ द्वारा लगभग 34 लोगों को नोटिस जारी करके लगभग 1 करोड़ 9 लाख 59 हजार रूपए की राशि की रिकवरी निकाली हैं। अब देखना यह हैं अधिकारी इन भ्रष्ट कर्मचारियों एवं सरपंचों से कितनी राशि बसूल कर पाते हैं या फिर यह मामला यूं ही ठण्डे बस्ते में डल जाएगा।
–
15 सचिव 2 रोजगार सहायक और 21 सरपंच से होगी बसूली
जिला पंचायत सीईओ उमराव मरावनी ने 15 सचिव 2 रोजगार सहायक और 21 सरपंच से राशि बसूलने के निर्देश दिए हैं जिनमें बताया कि है कि ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव व रोजगार सहायकों को गबन के मामलों में 26 मई को नोटिस पहुंचा दिए हैं जिनमें सभी से राशि बसूलने के निर्देश दिए हैं। यदि भ्रष्ट सरपंच व पंचायत सचिव, रोजगार सहायक द्वारा राशि जमा नहीं की जाती हैं तो एफआईआर दर्ज कराकर गिरफ्तारी बारंट जारी कराए जायेंगे।
आठों ब्लॉकों की पंचायतों में इस तरह हुआ भ्रष्टाचार
आठ ब्लॉकों में इस तरह हुआ पंचायतों में भ्रष्टाचार जिसके आंकड़े विधिवत रूप से बता रहे हैं करोड़ों की राशि का गबन करने वाले पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक सहित सरपंचों के खिलाफ एफआईआर के साथ-साथ राशि बसूली के सख्त निर्देश दिए गए हैं जिनमें जिले की आठों जनपद पंचायतों के सीईओ को भी निर्देश किया है।
जनपद वर्ष प्रकरण राशि
पिछोर 16-17 22 64.19
17-18 03 14.54
21-22 01 –
खनियांधाना:-
16-17 19 57.92
17-18 24 95.71
21-22 00 –
पोहरी:-
16-17 36 95.25
17-18 21 61.50
18-19 06 98.88
19-20 09 48.11
21-22 01 03.50
नरवर:-
16-17 01 0.99
17-18 01 0.21
करैरा:-
16-17 05 23.70
17-18 01 13.51
शिवपुरी:-
16-17 09 30.88
17-18 06 14.37
21-22 02 5.50
कोलारस:-
16-17 09 11.24
17-18 14 66.39
21-22 02 5.25
बदरवास:-
16-17 13 11.24
17-18 17 66.39
18-19 09 18.93
19-20 04 21.46
21-22 01 12.00
इनको थमाए बसूली के नोटिस
जिन सरपंच सचिव को नोटिस जारी किए हैं उनमें बदरवास धामनटूक से श्रीमती फूलावाई धाकड़, ठाटी सचिव सुरेश धाकड़, ठाटी पुन्ना आदिवासी पत्नि इमरती बाई,रन्नौद श्रीमती धनिया बाई,देहरदागणेश से मुल्लो बाई, महेश रघुवंशी देहरदागणेश, मगरौल से दिनेश यादव, अजंतिबार्ई मागरौल, लाखन सिंह यादव मागरोल, शामिल हैं वहीं खनियांधाना से कालीपहाड़ी चंदेरी अतर सिंह, कालीपहाड़ी चंदेरी बालकिशन रजक, उमराव आदिवासी, फूलकुबर विश्वकर्मा रही, राजेश शर्मा निलंबित सचिव रही, रोजगार सहायक राहुल शर्मा, वहीं पिछोर श्रीमती विमला बाई पाल भगवा से कोलारस में मोकम सिंह धाकड़ गढ़, श्रीमती बूदा सहरिया बसाई से शंभू यादव सचिव बसाई, श्रीमती रामसिया बाई कोटानाका, करैरा से श्रीमती कलिया बाई राजगढ़, पोहरी से लच्छीराम परिहार कानाखेड़ी, नेपाल सिंह अतवई, श्रीमती शिमला धाकड़ अतवई, बैजू जाटव गल्थुनी, राजकुमार पौराणिक गलथुनी, करन सिंह गुर्जर बैरजा, लक्ष्मण सिंह सचिव बैरजा, रामहेत धाकड़ ठेवला, विनोद शर्मा ठेवला, शिवपुरी से श्रीमती ज्ञाना बाई जाटव बारा, रोान सिंह वशिष्ठ बारा, रामगोपाल रावत पिपरावदा, बनबारीलाल धाकड़ खांदी, रघुवीर धाकड़ सचिव खांदी, विनोद जाटव मुढैरी, धु्रव सिंह यादव मुढैरी शामिल हैं इन सभी से बसूली के लिए नोटिस पहुंचा दिए गए हैं।
इनका
नोटिस जारी किए गए इनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी जो व्यक्ति राशि जमा नहीं करता हैं तो उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
उमराव मरावी
सीईओ जिला पंचायत






Be First to Comment