पिछोर। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम अड़जार में एक युवक की मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मेहरबान सिंह पुत्र भगुन्ती लोधी 58 साल निवासी ग्राम अड़जार थाना पिछोर ने बताया कि वह बीते रोज झांसी गया था अपने रात में अपने घर अड़जार जा रहा था। घर के पास चन्द्रभान लोधी, वीर सिंह लोधी, जगभान लोधी मिले और बोले कि तुम हमारे पारिवारिक मामलों में दखल क्यों देते हो। जिस पर मुझे घटना घटित होने की आशंका हुई तो मैंने शाोर मचाया। जिस पर सभी ने गाली—गलौंज कर मारपीट कर दी। मारपीट के बाद सभी आरोपित बोले कि आज तो छोड़ रहे हैं अगर आईंदा हमारे पारिवारिक मामलों में बोले तो जान से खत्म कर देंगे।






Be First to Comment