Press "Enter" to skip to content

पिता—पुत्र ने की महिला के साथ गाली—गलौंज, सर पर फोड़ी बोतल / Shivpuri News

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले लुधावली क्षेत्र में पिता—पुत्र ने एक महिला के साथ गाली—गलौंज कर उसके सर पर बोतल फोड़ दी जिससे वह चोटिल हो गईं। पिता—पुत्र ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

फरियादिया उर्मिला राठौर पत्नि अशोक राठौर 35 साल निवासी लुधावली शिवपुरी ने बताया कि बीती दोपहर वह घर के बाहर आई तो एक बाइक पर दो व्यक्ति जिसमें एक का नाम हबीब खान व दूसरा हबीब का लडका आए और बोले कि तेरा पति अशोक कहा है मैंने कहा अन्दर है तो दोनों गाली—गलौंज करने लगे। हबीब खान का लडका बाइक चला रहा था, हबीब अपने हाथ में बोतल लिये था जिसने मेरे सिर में बोतल मार दी जिससे माथे में मूदी चोट व सिर के ऊपर चोट होकर खून निकल आया। मौके पर मेरा पति अशोक व अनीता बाई थी जिन्होने घटना देखी है फिर उक्त दोनों कह रहे थे कि अशोक मुझ से आयन्दा मुहबाद करेगा तो जान से खत्म कर देगे फिर दोनो वहां से भाग गए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!