Press "Enter" to skip to content

जमीनी विवाद को लेकर युवक की मारपीट / Shivpuri News

बैराड़। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम मकलीझरा में जमीनी विवाद को लेकर युवक की मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

फरियादी ठाकुरलाल पुत्र रामस्वरूप जाटव 32 साल निवासी मकलीझरा ने बताया की बीते रोज रात करीब 8 बजे वह बैराड से अपने घर बाइक से जा रहा था जैसे ही वह अपने घर के पास पहुंचा तो मोहल्ले के शिवराज जाटव, धर्मेन्द्र जाटव मिले मुझसे जमीनी विवाद को लेकर गाली—गलौंज करने लगे। जब गाली देने से इंकार किया तो लाठी व लात—घूसों से मारपीट कर दी। शोर सुनकर पत्नी लक्ष्मी जाटव व छोटा भाई कप्तान आ गए जिन्होने बीच बचाव किया। जाते—जाते आरोपित जान से मारने की धमकी दे गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!