Press "Enter" to skip to content

शादी का झांसा देकर मोनू अग्रवाल को बुलाया लालमाटी, फिर शुरू हुआ ब्लैकमे​लिंग का खेल / Shivpuri News

कोतवाली। नबाव साहब रोड पर रहने वाले मोनू अग्रवाल ने कोतवाली थाने में ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज करवाया है। मोनू ने बताया कि कुछ दिनों पहले उसके मोबाइल पर फोन आया और कहा कि आपकी शादी के बारे में बात करनी है जिस पर मोनू उनके पास चला गया। इसके बाद शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल। मामले को लेकर मोनू ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

फरियादी मौनू अग्रवाल पुत्र ओमप्रकाश अग्रवाल नबाब साहव रोड शिवपुरी ने बताया कि 25 मई को  दो मो.नं. 6265408189, 9302932536 से मेरे मो.नं. 8349277167 पर फोन आया और बोले की आपकी शादी की बात करनी है आप हमारे घर लालमाटी पर आ जाओ बैठकर बात करेंगे जिस पर मैं उनके घर चला गया। जहां पर मुझे तीन लड़के एवं एक लड़की मिले ओर कहने लगे कि हमें पैसे दो नहीं तो तुम्हारे खिलाफ थाने मे रिपोर्ट दर्ज करवाएंगे जिस पर मैंने मना कर दिया। इस पर उन्होंने रिपोर्ट की धमकी दी जिससे मे डर गया ओर उन्हे 12 हजार रूपए रुपयें जो कि मेरे पास सेंलिग के काम के रखे हुए थे दे दिए और घर आ गया। दूसरे दिन उसी नं. 6265408189, 9302932536 से काल आता है कि हमने तुम्हारी वीडियो बना ली है अगर तुमने 1 लाख 50 हजार रुपए नहीं दिए तो तुम्हारे खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करा देंगे इसके बाद उनकी बात सुनकर डर गया फिर इन्होने मुझे जोन डीयर ट्रेक्टर एजेंसी वायपास रोड़ के पास मिलने बुलाया और 10 हजार रूपए और दे दिए। इसके बाद एक घण्टे बाद प्रार्थी के साथ और पैसों 15 हजार रूपए की मांग की गई। ब्लैकमेल किए जाने पर वह अपने दोस्त संजय गुप्ता के साथ थाने आया और एक आवेदन दिया। मामले में पुलिस ने आवेदन पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!