शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम झलवासा में साले व उसके साथी द्धारा जीजा की मारपीट का मामला सामने आया है। मामला उधारी के रूपए वापस मांगने को लेकर विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
महेंद्र रावत निवासी ग्राम झलवासा ने बताया कि बीते रोज दिन करीब 2 बजे मेरा साला हरी रावत और उसके गांव का हल्के रावत घर पर आए हुए थे। यहां हरीसिह से ऊधार 50 हजार रूपए मांगे मांगे थे। जब मैंने रूपए के बारे में पूछा तो दोनों गाली—गलौंज करने लगे जब गाली देने से इंकार किया तो लात—घूसों से मारपीट कर दी। मारपीट होते देख पत्नी व बहनोई आ गए जिन्होंने बीच—बचाव किया। घटना में महेंद्र घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment