शिवपुरी। शिवपुरी शहर के भैया होटल के पास एक टेलर गाड़ी पलट गई। गाड़ी पलटने का कारण अचानक गाय सामने आ जाना बताया जा रहा है। घटना में चालक व क्लीनर घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार चालक अरूनवीर पुत्र इमरतसिंह 40 वर्ष निवासी ईसागढ़ व क्लीनर श्रीराम लोधी पुत्र मोतीलाल 30 वर्ष निवासी कोटवार खतौरा कोटा टेलर गाड़ी में डीओसी भरकर बिहार जा रहे थे। जैसे ही आज सुबह वह भैया होटल के पास पहुंचे तो अचानक गाड़ी के सामने गाय आ गई। अचानक गाय को आता देख चालकट अरूनवीर का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पलट गई। घटना पर मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।






Be First to Comment