Press "Enter" to skip to content

नपा ने चलाया कुत्तों को पकड़ने का अभियान,  पालतू कुत्ते को भी पकड़ लाए कर्मचारी / Shivpuri News

शिवपुरी। सूअरों का शूट आउट बंद होने के बाद नगर पालिका ने अब कुत्तों के साथ-साथ सड़क पर विचरण कर रहे आवारा जानवरों का धरपकड़ अभियान भी शुरु कर दिया। ​रविवार को नगर पालिका के कर्मचारियों ने एक गाड़ी लेकर शहर में आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया। नपा का कहना है कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए सड़क पर बैठे आवारा मवेशियों और कुत्तों को पकड़ा जा रहा है। इसी दौरान नपा के कर्मचारी संजीव चौहान के भाई के पालतू कुत्ते को पकड़ ​लाए। जब यह बात संजीव चौहान को पता लगी तो वह नगर पालिका पहुंच गए और कर्मचारियों को बताया कि यह उनके भाई का पालतू कुत्ता है और सुबह घर से कहीं चला गया था जिसकी वह तलाश कर रहे थे, लेकिन इसके बाद भी नपा के कर्मचारी कुत्ते को छोड़ने को तैयार नहीं हुए। जिस पर संजीव ने अधिकारियों से बातचीत की और उसके बाद कुत्ते को छोड़ा गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!