शिवपुरी| बैराड़ थाने के अमरपुर गांव से 30 साल की विवाहिता आधी रात से लापता हो गई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। प्रकाश (48) पुत्र खोदरिया जाटव निवासी अमरपुर ने बैराड़ थाने में पत्नी करीना (30)जाटव के गायब होने की सूचना दी है। पुलिस को बताया कि छत्तीसगढ़ निवासी करीना से 15 साल पहले शादी हुई थी। हमारा 11 साल का बेटा और 6 साल की बेटी है। 27 मई की रात 11 बजे बाहर सो रहा था और पत्नी करीना दोनों बच्चों के संग घर के अंदर सो रही थी। रात करीब 1 बजे बेटी के रोने की आवाज सुनाई दी तो अंदर पहुंचा। पत्नी करीबा घर से गायब थी।
आधी रात को पति को छोड़कर फुर्र हुई पत्नी / Shivpuri News




