Press "Enter" to skip to content

हॉकी फीडर सेंटर चयन ट्रायल में एक सैकड़ा बालक-बालिकाओं ने लिया भाग / Shivpuri News

शिवपुरी। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश में हॉकी खेल को बढ़ावा दिये जाने हेतु हॉकी फीडर सेंटर स्थापित कर संचालित की जा रही है। जिले में संचालित हॉकी फीडर सेंटर की चयन ट्रायल आज शनिवार को प्रातः 7 बजे से श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर शिवपुरी में निर्मित हॉकी एस्टोटर्फ मैदान पर ली गई।

चयन ट्रायल के दौरान हॉकी खेल में रूचि रखने वाले लगभग 1 सैकड़ा बालक/बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयन ट्रायल के दौरान प्रथम चरण में खिलाड़ियों का फिजिकल टेस्ट लिया गया, जिसमें खिलाड़ियों का हाईट वेट, 30मीटर, फ्लांईग स्टार्ट, स्टेंडिग बार्डजम्प, सिटअप, 600 मीटर रनिंग व बर्पि का लिया गया। उसके पश्चात् सायं काल को खिलाड़ियों का स्किल टेस्ट गठित समिति के सदस्यों ने लिया।

जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी डॉ.के.के.खरे ने जानकारी देते हुए बताया कि हॉकी खेल में रूची रखने वाले बालक/बालिका खिलाड़ियों निर्धारित मापदण्डानुसार फिजिकल एवं स्किल टेस्ट लिया गया, जिसमें सभी टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की मेरिट सूची के आधार पर हॉकी फीडर सेंटर हेतु चयन किया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!