Press "Enter" to skip to content

तेंदुआ में एक रात में दो घरों से चोरी, नकदी सहित ले गए सोने—चांदी के जेवर / Shivpuri News

शिवपुरी। तेंदुआ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम पाडौदा में चोरों ने दो घरों से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर यहां से लाखों रूपए चोरी कर ले गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

चोरों ने ग्राम पाडौदा के रहने वाले राजावत के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जाता है कि जगदीश के दामाद का देहांत हो गया था और उनका परिवार कोटा गया हुआ था। घर पर अकेले जगदीश थे तो निगरानी के लिए वह घर के आंगन में सो गए। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घर की दीवार फांदकर घर में घुसे और चोरी की वादात को अंजाम दिया। चोर यहां से सोने—चांदी के आभूषण सहित घर का सामान व नगदी चुरा ले गए। सुबह जब जगदीश सोकर उठे तब उन्हें चोरी का पता चला।

दूसरे घर से जेवर चुराए
गांव के ही बलबीर राजावत के घर पर भी चोरी हुई। उन्होंने घर में रखे सोने-चांदी समेत बाकी सामान को भी चुरा लिया। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर चोरों ने सामान की छंटाई की और खास सामान निकाल कर अपने साथ ले गए।

पुलिस ने कहा कि सोने-चांदी का कितना सामान चोरी हुआ। इस बारें में अब तक जानकारी नहीं मिल सकी। जगदीश के घरवालों के कोटा से लौटते ही जानकारी मिल जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!