शिवपुरी। ग्वालियर जिले के भितरवार की रहने वाल 24 साल की महिला अपने पति व तीन साल की बेटी के संग करैरा थाने के जनकपुर गांव शादी में आई थी। बेटी को शौच कराने के दौरान डबरा पिछोर का युवक अगवा करके ले गया। तीन साल की बेटी को जान से मारने की धमकी देकर गलत काम किया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक भितरवार के व्यक्ति ने 3 मई को करैरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 1 मई को साढू के यहां शादी में पत्नी व तीन साल की बेटी के संग आया था। बेटी को शौच कराने की कहकर निकली पत्नी वापस नहीं लौटी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू की। अब 27 मई को गुमशुदा महिला अपने पति के संग वापस करैरा लौटी। उसने बताया कि 1 मई की शाम 7 बजे पति का दोस्त कमलेश कुशवाह निवासी पट्टी डबरा पिछोर जबरदस्ती टेकनपुर ले गया। कमलेश ने बच्ची को जान से मारने की धमकी देकर गलत काम किया। पुलिस ने कमलेश कुशवाह के खिलाफ धारा 376, 366, 506 भादवि के तहत केस दर्ज कर लिया है।
3 साल की बेटी को जान से मारने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म / Shivpuri News




