शिवपुरी| सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 का मूल्यांकन और परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया है। इस हिसाब से कक्षा 10वीं बोर्ड में 40 फीसदी क्षमता (कंपीटेंसी) आधारित सवाल पूछे जाएंगे। वहीं 12वीं में क्षमता आधारित सवालों की संख्या 30 फीसदी रहेगी। अभी तक 10वीं और 12वीं में 10 फीसदी ही क्षमता आधारित सवाल रहते थे। इस बार से बोर्ड ने क्षमता आधारित सवालों की संख्या बढ़ा दी है। 10वीं और 12वीं में वस्तुनिष्ठ सवालों की संख्या 20 फीसदी रहेगी।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 3 तरह के सवाल पूछेंगे / Shivpuri News




