शिवपुरी. कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के निर्देश अनुसार जिला आबकारी वीरेंद्र सिंह धाकड़ के नेतृत्व मे अवैध मदिरा विक्रय/परिवहन/संग्रहण एवं जहरीली शराब के विरूद्ध जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. शिवपुरी शहर में चल रही अवैध मदिरा की कलारी की सूचना पर आज दिनांक 20/03/2022 को शिवपुरी वृत्त प्रभारी विनीत शर्मा आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा शिवपुरी में ग्राम लुधावली में पर्वत सिंह की दुकान पर दबिश देकर कुल 30 पाव प्लेन तथा 20 पाव मसाला मदिरा के जब्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया. उक्त कार्यवाही में वृत्त प्रभारी विनीत शर्मा आबकारी उपनिरीक्षक और आबकारी आरक्षक सतीश जयंत एवं नगर सैनिक राजकुमार का सराहनीय योगदान रहा.

आबकारी उपनिरीक्षक विनीत शर्मा की अबैध शराब कलारी पर कार्रवाई, देशी शराब की जप्त / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News





Be First to Comment