शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्र्गत आने वाले गौशाला में रामकिशन कोली पुत्र रामप्रसाद कोली उम्र 30 साल निवासी गौशाला शिवपुरी की शव पड़ा मिला जिसकी बारीकी से जांच की तो पता चला की अपने बेटे की हत्या पिता एवं बड़े भाई द्वारा कारित करके साक्ष्य छिपाने की दृष्टि से घसीट कर बाहर फैंक दिया हैं। पुलिस ने दोनों हत्या आरोपियों को गिरफ्तार पुलिस हिरासत में ले लिया हैं।
पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने जानकारी के अनुसार बताया कि रामकिशन कोली शराब का आदि होने के कारण बीती रात्रि को अपने ही घर पर दारू व मछली पार्टी की और इस पार्टी में पिता रामप्रसाद व ताऊ का लड़का जगदीश भी शामिल हुए। लेकिन रामकिशन को शराब का नशा अत्याधिक हो जाने के कारण वह गालीगलौंच करके लड़ाई झगड़ा शुरू कर दिया काफी समझया लेकिन नहीं माना। तो पिता ने कुल्हाड़ी से रामकिशन पर हमला बोल दिया और जगदीश ने भी कटार मार दी हत्या को साक्ष्य छुपाने के लिए दोनों मृतक के शव को घसीटते हुए गौशाला के पीछे स्थित नाले में फैंक दिया और घर पर फैले खून को भी बारीकी से साफ कर दिया। जब छोटे भाई धर्मेन्द्र शाक्य द्वारा भाई रामकिशन की तलाश की तो उसका शव नाले में पड़ा दिखा जिसकी सूचना तत्काल देहात थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को देख मृतक के शरीर पर गले में व छाती पर किसी धारदार हथियार के चोट के निशान मिले सूचनाकर्ता की रिपोर्ट पर से अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपराध धारा 302 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, मौके पर उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी देहात विकास यादव एवं उनकी टीम तथा एफएसएल टीम द्वारा घटना स्थल के आस पास का बारीकी से निरीक्षण किया गया घटना स्थल के आस पास मृतक के घर एवं घटना स्थल में मृतक के घर तक प्राप्त भौतिक साक्ष्यों एवं संदेह के आधार पर मृतक के पिता रामप्रसाद व ताऊ के लड़के जगदीश द्वारा मृतक की हत्या कुल्हाड़ी एवं चाकू से करना पाया गया एवं आरोपिगणों द्वारा बताया गया कि मृतक अधिक शराब पीने का आदि था। जो शराब पीकर आए दिन परिवार के सदस्यों से मारपीट व गालीगलौंच करता था घटना दिनांक को भी मृतक द्वारा शराब के नशे में गालीगलौच की जा रही थी। जिस पर से मृतक के पिता ने उसकी कुल्हाड़ी से व ताऊ के लड़के ने चाकूओं से हमला कर हत्या कर दी। बातद में साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से लाश को उठा कर नाले के किनारे फैंक आए। मृतक की हत्या के जुर्म में मृतक के पिता व भाई की गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है तथा आरोपीगणों द्वारा मृतक की हत्या कर उसकी लाश को छिपाने के लिए नाले के किनारे फैंका गया जिस पर से साक्ष्य छिपाने की धारा 201, 34 भादवि मामले दर्ज किया गया।






Be First to Comment