शिवपुरी। शिवपुरी जिले के ग्राम बीलारा के पास एक बाइक गाय से टकरा गई। घटना में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के नुसार रामनिवास पुत्र लोहरेराम सेन निवासी कवीरखेड़ी 30 वर्ष, बछु पुत्र माखन चंदेल 60 वर्ष निवासी कबीरखेड़ी, विष्णु पुत्र अर्जुन सेन 50 वर्ष निवासी नैनखेड़ा बाइक से श्योपुर जा रहे थे तभी बीलारा के पास बाइक के सामने अचानक गाय आ गई जिससे बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर गिरकर चोटिल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।






Be First to Comment