Press "Enter" to skip to content

ठेकेदार ने करवाई मजदूरी, अब भुगतान के नाम पर दे रहा झूठे केस में फसाने की धमकी / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के ग्राम चिटौरा के रहने वाले मजदूर आज एसपी आफिस अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। मजदूरों ने बताया कि उन्हें ठेकेदार बल्लू प्रजापति तालाब पर मजदूरी का काम करवाने ले गया था लेकिन उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया। जब हम मजदूरी मांगने हैं तो झूठे केस व जान से मारने की धमकी देता है।

मजदूरों ने बताया कि वह ग्राम चिटोरा तहसील शिवपुरी के रहने वाले हैं तथा मजदूरी कर अपना व अपने परिवार का पालन—पोषण करते हैं। ठेकेदार बल्लू प्रजापति हमें मजदूरी करवाने के लिए सिंहनिवास ले गया जहां हमने तालाब की पिंचिग का कार्य किया जिसमें बनवारी के 3 हजार रूपए, रामदयाल के 3 हजार, जिहानसिंह के 1 हजार, धनीराम के 600, सुघरसिंह के 300, जिहानसिंह के 1 हजार, धनीराम के 600, सुघरसिंह के 300, श्यामलाल के 900 आदि मजदूरों के मजदूरी के रूपए बकाया है। हम ठेकेदार से कई बार रूपयों की मांग कर चुके हैं लेकिन हमें आज तक मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है जब मजदूरी मांगते हैं तो झूठे केस व जान से मारने की धमकी देता है। इसलिए ठेकेदार पर कार्रवाई कर हमारी मजदूरी दिलवाई जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!