Press "Enter" to skip to content

लुधावली में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर देहात थाना क्षेत्र के लुधावली से आ रही है। यहां सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक स्थानीय रहवासी था। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका—मुआयना कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह के समय लुधावली क्षेत्र में एक लाश पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची यहां लाश की शिनाख्ती की गई तो पता चला कि मृतक युवक रामकिशन लल्लू कोली पुत्र रामप्रसाद 35 वर्ष निवासी लुधावली है। जिस पर पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाया और घटना स्थल का मौका—मुआयना किया। बताया जाता है कि रामकिशन कोली की शादी नहीं हुई थी और वह वकील के फार्म हाउस पर रहता था इसी के साथ वह हलवाई का काम भी करता था। बीते रोज रामकिशन का परिजनों से झगड़ा हुआ था और अगले दिन उसकी लाश मिली। वहीं पुलिस को पता चला कि बीती रात मृतक अपने पिता व भाई के साथ बैठकर शराब पी रहा था इसी दौरान उसका पिता व भाई से झगड़ा हो गया। पुलिस ने पुछताछ के लिए मृतक के परिजनों व ताउ के लड़के जगदीश पुत्र नारायण 40 को उठा लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!