Press "Enter" to skip to content

लोन दिलाने के बहाने दस्तावेज लिए,‎ युवक ने 1 लाख रुपए निकाल लिए‎ / Shivpuri News

बदरवास।‎ लोन दिलाने के बहाने एक‎ युवक ने व्यक्ति से दस्तावेज ले‎ लिए, लेकिन लोन नहीं मिल पाने‎ का बहाना बना दिया। जब‎ फायनेंस कंपनी के वकील का‎ नोटिस घर पहुंच तो कर्ज होने का‎ पता चला। पुलिस ने लोन के बहाने‎ एक लाख रुपए हड़पने वाले युवक‎ पर केस दर्ज कर लिया है। दो‎ महीने में यह दूसरी एफआईआर‎ दर्ज हुई है।‎ फरियादी करन सिंह पुत्र‎ सलमान सिंह दांगी निवासी‎ बिजरावन ने बदरवास पुलिस थाने‎ में रिपोर्ट दर्ज कराई है। करन सिंह‎ का कहना है कि रणवीर सिंह पुत्र ‎मामलसिंह दांगी निवासी ब्रह्मथाना ‎ हाल निवास बदरवास ने लोन‎ दिलाने के बहाने दस्तावेज ले लिए‎ थे। लेकिन अभी तक कोई लोन‎ नहीं दिलाया। एचडीएफसी‎ फायनेंस कंपनी का घर पर किश्त‎ जमा नहीं होने संबंधी नोटिया।‎ बिना लोन के नोटिस आने पर‎ शुरूआत में कुछ समझ नहीं‎ आया। बाद में याद आया कि‎ ‎ रणवीर ने लोन दिलाने के लिए‎ दस्तावेज लिए थे। करन का कहना‎ है कि रणवीर ने मेरे दस्तावेजों से 1‎ लाख रुपए की राशि निकाली है।‎
29 अप्रैल को पहला केस‎ दर्ज हुआ था‎ फरियादी शिशुपाल पुत्र नारायण सिंह‎ परिहार ने रणवीर दांगी के खिलाफ‎ बदरवास थाने में 29 अप्रैल को‎ मुकदमा दर्ज कराया था। शिशुपाल से‎ लोन के बहाने कागज ले लिए थे।‎ लेकिन लोन राशि खुद ही निकाल‎ ली। इसी तरह करन सिंह के संग भी‎ धोखाधड़ी कर दी है।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!