शिवपुरी| भौंती थाने के मुहार गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो लोगों ने युवक से गाली गलौज की और दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। फरियादी भगवान गिरी (45) पुत्र सुकन गिरी निवासी ग्राम मुहार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 25 मई की शाम 7:30 बजे मंदिर से पूजा करके घर के बाहर आम रास्ते में आ गया। इसी दौरान गांव का देवेंद्र चौहान उर्फ पटेल पुत्र गोपाल सिंह व नरेंद्र पाठक निवासी मुहार आए और पुरानी रंजिश को लेकर गालियां देने लगे। रोकने पर जान से मारने की धमकी। राहुल व रुकमीण ने बीच बचाव किया तो देवेंद्र चौहान ने हवाई फायर कर दिया। दोनों जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
रंजिश के चलते किए हवाई फायर, मुहार में दहशत / Shivpuri News




