शिवपुरी। स्वास्थ्य सेवाओं द्वारा रोगियों को दी जा रही सेवाओं में कसावट लाने के निर्देश के बाद सीएमएचओ डॉ पवन जैन ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा उप स्वास्थ्य केन्द्र टोंगरा की एएनएम को निलंबित कर दिया। वहीं 9 आशा कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस, दो आशाओं को स्वास्थ्य विभाग द्वारा निष्क्रिय घोषित करने की कार्रवाई को भी अंजाम दिया। सीएमएचओ डॉ पवन जैन ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने वीडियो कान्फ्रेंस से स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा कर से रोगियों को गुणवत्ता युक्त सेवाएं देने के निर्देश दिए। गुरुवार को उप स्वास्थ्य केन्द्र टोंगरा में पदस्थ एएनएम कमलेश दुबे, को समय पर उपस्वास्थ्य केन्द्र न खोलने, गांव के बीमार लोगों को दवा न देने तथा टीकाकरण कार्ड में गलत जानकारी भरने के आरोप में निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में इनका कार्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बदरवास होगा। इसी प्रकार कार्य क्षेत्र के ग्राम में निवास न करने तथा स्वास्थ्य विभाग का कार्य न करने पर पूजा जाटव, आशा ग्राम बूढी बरोद तथा मुन्नी धाकड आशा कार्यकर्ता घुवानी को निष्क्रिय घोषित किया गया। स्वास्थ्य विभाग का कार्य न करने की शिकायत के आघार पर ग्राम नीमडांडा की आशा कार्यकर्ता गीता बाथम, ग्राम चांड से गायत्री रावत, ग्राम मझेरा से आबदा बानो , बालरपुर से सोनी भील, सकलपुर से कृष्णा आदिवासी, गढ़ीबरोद ममता प्रजापति, ग्राम टोंगरा से अंगूरी रावत, बडा गांव से संजो आदिवासी, बिलोकलां से विमलेश जाटव, दादौल से जगजीत कौर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।




