Press "Enter" to skip to content

अब शिवपुरी के पर्यटन स्थल होंगे महिलाओं के लिए सुरक्षित / Shivpuri News

शिवपुरी। मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड की महिलाओं के लिए जिले में सुरक्षित पर्यटन परियोजना की उन्मुखीकरण जानकारी कार्यशाला के माध्यम से टूरिस्ट विलेज होटल में दी गई।

कार्यशाला में एसपी राजेश चंदेल, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास सुरेश तोमर, एसडीएम गणेश जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यशाला में सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित हुए।
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड से डॉ. आलोक चौबे एवं संस्था रागिनी फाउंडेशन की निदेशक दीपा दीक्षित तथा रागिनी फाउंडेशन के सहयोगी मध्यप्रदेश राज्य सहकारी पर्यटन संघ भोपाल के अध्यक्ष एवं जिला पुरातत्व एवं पर्यटन के सदस्य श्री अरविंद सिंह तोमर, महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र सुंदरियाल, महेंद्र सिंह राजावत, विशाल चौरसिया, वरिष्ठ पत्रकार विपिन शुक्ला, जिला पर्यटन सोसायटी की सदस्य निशा शर्मा, जेसीआई डायनामिक की अध्यक्ष किरण उप्पल, नरवर नगर परिषद की ओर से संदीप माहेश्वरी, मत्स्य अधिकारी शिवपुरी एलपी रजक, साहित्यकार दिनेश वशिष्ठ, गिरीश मिश्रा उपस्थित रहे।

कार्यशाला के आंरभ में आलोक चौबे द्वारा परियोजना के बारे में सभी को विस्तार से बताया गया। परियोजना का विजन और मिशन है कि मध्यप्रदेश के पर्यटक स्थलों में राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय महिला पर्यटकों को स्वतंत्रता पूर्वक एवं भय मुक्त वार्तावरण में पर्यटन का अवसर उपलब्ध कराना, यहां के पर्यटन स्थलों को महिलाओं के अनुकूल बनाकर महिला पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी करना। साथ ही महिलाओं को कौशल विकास की ट्रेनिंग दी जाएगी जिसमें से अभी तक कुछ महिलाओं को फारेस्ट गाइड की ट्रेनिंग दी जा चुकी है और उसमें से अधिकतर महिलाएं फॉरेस्ट गाइड के तौर पर माधव नेशनल पार्क में अब काम भी कर रही हैं। इसी क्रम में कुछ महिलाओं को आर्ट एंड क्राफ्ट के तहत माङना आर्ट की ट्रेनिंग दी गई है। जिसके बाद सभी महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ गई हैं। आगे भी इसी क्रम में 3 साल में बालिकाओं व महिलाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जाएगी।

पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल द्वारा परियोजना की सराहना करते हुए सम्बंधित विभागो को इस परियोजना में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। एसडीएम गणेश जायसवाल तथा डिप्टी कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल ने भी सम्बोधित किया। कार्यशाला के समापन पर संस्थान के प्रोग्राम कोर्डिनेटर ऐरिस अफगानी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

दिल खोल के घूमो
दरअसल महिलाओं को पर्यटक स्थलों पर यात्रा, आने जाने, घूमने, रुकने, भोजन, खरीदारी, बोलचाल में बेहतर प्रबंधन मिले उन्हे सुरक्षित अनुभव हो इसी मूल मंत्र को लेकर इस परियोजना को नाम दिया गया हैं दिल खोल के घूमो।

महिलाओं के लिए हेल्पलाइन
राष्ट्र एवं राज्य स्तर पर महिलाओं की सहायता के लिए अनेक हेल्पलाइन संचालित की जा रही हैं। 181 हेल्पलाइन महिलाओं को सूचना प्रदान करने हेतु समर्पित है। राष्ट्रीय महिला आयोग भी 24/7 हेल्पलाइन संचालित करता है। महिलाएँ 7827170170 पर बात कर सूचना व परामर्श प्राप्त कर सकती है। महिला व बाल विकास विभाग, भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन शिकायत प्रणाली विकसित की गई है, जिस पर महिला कार्यस्थल पर होने वाले यौन उत्पीड़न की शिकायत कर सकती हैं।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!