Press "Enter" to skip to content

इंटर स्कूल फुटशल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ / Shivpuri News

शिवपुरी। खेल और युवा कल्याण मप्र शासन की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के निर्देशानुसार प्रदेश में फुटबॉल खेल को बढाने के उद्देश्य से श्रीमंत माधव राव सिंधिया जिला खेल परिसर शिवपुरी में 26 मई से प्रातः 7 बजे से इंटर स्कूल फुटशल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक  राजेश सिंह चन्देल के मार्गदर्शन में श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर शिवपुरी में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईटीबीपी के डीआईजी राजीव लोचन शुक्ला एवं अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चन्देल द्वारा की गई।

जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी डॉ.के.के.खरे एवं म.प्र. राज्य पुरुष क्रिकेट अकादमी के क्रिकेट प्रशिक्षक अरूण कुमार सिंह ने पुष्पहार से स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने सभी टीमों का परिचय प्राप्त कर सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने हेतु प्रेरित किया। इंटर स्कूल फुटशल फुटबॉल टूर्नामेंट लीग मैच के आधार पर खेली जा रही है। जिसमें जिले की 20 टीमें सम्मिलित हुई। मैच के शुभारंभ में पहला मैच यंग बाईज-ए, बॉज एफ.सी के बीच खेला गया, जिसमें यंग बाईज ने बॉच एफ.सी. को 8-0 से हराया, वही दूसरा मैच यंग बाईज सी-बापू ए के बीच खेला गया है। जिसमें बापू ए ने यंग बाईज सी को 1-0 से हराया।

जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी डॉ.के.के.खरे ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल मंत्री द्वारा प्रदेश में फुटबॉल खेल को बढ़ावा दिये जाने के उद्देश्य से इंटर स्कूल फुटशल फुटबॉल टूर्नामेंट का लीग मैच के आधार पर खेला जा रहा है। जिसमें यंग बाईज ने बॉज एफ.सी. को 8-0 से हराया, वही दूसरा मैच में बापू ए ने यंग बाईज सी को 1-0 से हराया।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!