Press "Enter" to skip to content

सिद्धेश्वर समिति व अग्रवाल आदर्श महिला संगठन द्धारा सुपर डांस प्रतियोगिता आयोजित, सीनियर में नैंसी तो जूनियर में प्रियल ने मारी बाजी / Shivpuri News

शिवपुरी। सिद्धेश्वर समिति व अग्रवाल आदर्श महिला संगठन द्धारा सुपर डांस प्रतियोगिता का आयोजन सिद्धेश्वर मेला ग्राउंड में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त प्रहलाद भारती, भाजपा उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल सिद्धेश्वर समिति अध्यक्ष दिनेश गर्ग मौजूद रहे जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अगवाल आदर्श महिला संगठन की अध्यक्ष रेनू सिंघल ने बताया कि इस कार्यक्रम में 40 बच्चों ने भाग लिया। जज के रूप में आंकाक्षा गौड, पंकज झा, अमन एवं संध्या मौजूद रहे। सीनियर ग्रुप में प्रथम स्थान नैंसी चौधरी, द्धितीय सुरभि अग्रवाल व तृतीय परिधि अग्रवाल ने प्राप्त किया। जूनियर ग्रुप में प्रियल सोनी ने प्रथम, सिविल सिंघल ने द्धितीय व शौर्य बंसल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर अग्रवाल आदर्श महिला संगठन की उपाध्यक्ष रश्मि अगवाल, सुमन मंगल, महामंत्री उषा मंगल, कोषाध्यक्ष सुषमा अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष रश्मि गुप्ता, दीपा बंसल, सहमंत्री अंजू अग्रवाल, बबली अग्रवाल सहित सिद्धेश्वर महादेव सेवा समिति संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। मंच का संचालन गिरीश मामा ने किया।

इन्होंने किया पुरस्कार वितरण
कार्यक्रम में विजेता रहे प्रतिभागियों को देहात थाना प्रभारी विकास यादव, पत्रकार अजयसिंह कुशवाह द्धारा किया गया व अग्रवाल आदर्श महिला मंडल द्धारा कराए गए आयोजन की सराहना की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!