Press "Enter" to skip to content

मृतक अखिलेश के माता—पिता पहुंचे एसपी के पास, कहा— दोस्तों ने बेटे को जन्मदिन की पार्टी में बुलाकर कर दी हत्या / Shivpuri News

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम सैपरा में रहने वाले पति—पत्नी आज एसपी के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। यहां उन्होंने बताया कि उसके पुत्र को 21 मई की शाम दोस्त बुलाकर ले गए थे अगले दिन उसका शव खेत में पेड़ से लटका हुआ ​मिला। उसके हाथ व मुंह बांधकर हत्या की गई और शव को पेड़ से लटका दिया गया। मुझे शक है कि अखिलेश की हत्या उसी के दोस्तों ने की है। इसलिए मामले की जांच करवाकर हत्यारों पर कार्रवाई की जाए।

मृतक की मां चिरोंजी पत्नी कमलसिंह परिहार 40 वर्ष निवासी खैराकोटिया हाल सैपरा रोड करैरा ने एसपी को की शिकायत में बताया कि 21 मई को शाम 6 बजे उसके घर पर जितेंद्र कुशवाह आया जो कि मेरे पुत्र अखिलेश को दोस्त है। जितेंद्र ने कहा कि आज उसका जन्मदिन है इसलिए वह उसे लेने आया है। यह कहकर वह अखिलेश को अपने साथ ले गया। रात 9 बजे के करीब अखिलेश को हमने मोबाइल पर फोन लगाकर पूछा कि कब तक घर आ रहा है तो उसने कहा कि थोडी देर में आ रहे हैं, लेकिन रात 10 बजे के बाद अखिलेश का मोबाइल बंद हो गया। इतनी देर में आंधी पानी आ गया तो हम अखिलेश का पता लगाने नहीं जा पाए। सुबह पांच बजे हम जितेंद्र के घर गए तो बताया कि वह यहां से रात 10 बजे के करीब चला गया था। फिर हम चेतन के घर गए तो चेतन के घर गए तो अखिलेश की बाइक उसी के घर पर मिली। जिस पर हमने कहा कि अखिलेश कहां है। चेतन ने कुछ नहीं बताया जिस पर हमने कहा कि हम तुम्हारी शिकायत पुलिस में करने जा रहे हैं जिस पर चेतन ने कहा कि पुलिस हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती हम पैसे देकर निबट लेंगे। जिसके बाद हम वहां से चले आए और अपने बेटे की तलाश करने लगे। इसी दौरान बेटे अखिलेश की लाश जहां मैं बटाई से खेती करती हूं उस खेत के पेड़ पर टंगी मिली। हमें शक है कि चेतन व जितेंद्र ने ही हमारे बच्चे को फांसी लगाकर पेड़ से लटका दिया है और उसकी हत्या कर दी। चिरोंजी ने बताया कि उसके बेटे का मुंह बंधा था और उसके दोनों हाथ भी बंधे हुए थे। इसलिए मामले की जांच की जाए और उक्त लोगों से कड़ी पूछताछ कर केस दर्ज किया जाए।

सिपरा से अखिलेश के लिए लेने आया जितेंद्र कुशवाह मेरा जन्मदिन है तू मेरे घर पर चल हमने शाम को फोन लगाया मेरे घर पर खाना खाने जा रहा है। 10 बजे तक बात हुई मोबाइल बंद कर लिया आंधी पानी चला तो घर पर रह गई कोई नहीं था सुबह जितेंद्र बोला यहां से तो निकल गया है चेतन के घर गया है चेतन के घर गाड़ी मिली दो घंटे मेरा खेती करती हूं पंडित जी के घर पर उधर ही पेड़ पर शव टंगा मिला

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!