शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले अस्पताल की पार्किंग में से दो चोरों ने नेत्र सहायक की बाइक चुरा ली। इतना ही नहीं बाइक में दो लाख रूपए भी रखे हुए थे। मामले की शिकायत पुलिस में की गई है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जिसमें दो चोर बाइक चुराकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर बाइक चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार अस्पताल में नेत्र रोग विभाग में नेत्र सहायक के पद पर पदस्थ राजकुमार शर्मा रोज की तरह सुबह 10:30 बजे आफिस आए हुए थे। उन्होंने अपनी बाइक को सेंट्रल स्टोर की पार्किंग में पार्क किया और आफिस में चले गए। जब वह सुबह 12 बजे अस्पताल से बाहर आए और बाइक के पास गए तो देखा कि बाइक रखे हुए स्थान पर नहीं है। बाइक न पाकर राजकुमार घबरा गए और यह बात अपने वरिष्ठ अधिकारियों को बताई। जिस पर अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज चैक किए तो वहां दो व्यक्ति बाइक को चुराते हुए दिख रहे हैं।
राजकुमार शर्मा के अनुसार बाइक की डिग्गी में दो लाख रूपए, आफिस की दो पेन ड्राइव, पासबुक घर व स्टोर की चाबियां रखी हुई थी। मामले की शिकायत पुलिस में की गई यहां पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर बाइक चोरों की तलाश शुरू कर दी है।






Be First to Comment