Press "Enter" to skip to content

ससुराल रूठी पत्नी को मनाने आए युवक का शव मिला पेड़ से लटका / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के भौती थाना अंतर्गत खोड़ चौकी क्षेत्र के ग्राम आसपुर में एक युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल खोड़ चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची खोड़ चौकी पुलिस ने फांसी पर लटके युवक के शव की पहचान कराई तो युवक की पहचान विपिन पुत्र लालाराम जाटव ग्राम सेहरया डबरा दिनारा के रूप में हुई। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रूठी पत्नी को मनाने आया था युवक ससुराल –

जानकारी के अनुसार विपिन जाटव की शादी 3 साल पहले आसपुर नंदपुर की रहने वाली युवती से हुई थी शादी के कुछ माह बीतने के बाद दोनों पति-पत्नी में झगड़ा होने लगा था। जिसके बाद विपिन की पत्नी अपने मायके में आकर रह रही थी। जानकारी के मुताबिक अपनी रूठी हुई पत्नी को मनाने के लिए विपिन 2 दिन पूर्व ही अपने ससुराल में आया हुआ है जिसका सब एक पेड़ के फंदे पर लटका हुआ मिला। विपिन की मौत के बाद विपिन की मौत की सूचना विपिन के परिजनों तक पहुंचाई गई। मौके पर पहुंचे विपिन के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। विपिन के परिजनों का कहना है उसके बेटे मौत के घाट उतारने के बाद उसे फांसी के फंदे पर लटकाया गया। वही उलझे हुए मामले को देख मौके पर है एफएसएल टीम को बुलाया गया एफएसएल अधिकारी डॉ. एचएस बराहदिया ने जानकरीं देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत फांसी लगाने से हुई है जांच जारी है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!