Press "Enter" to skip to content

घर के आगे बैठकर पी रहे थे शराब, मना किया तो कर दी मारपीट, तीन पर एफआईआर / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के ग्राम ठेहसुहारा में शराबियों को जब घर के सामने बैठकर शराब पीने से मना करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

फरियादिया ममता बाल्मीक पत्नि दिनेश बाल्मीक उम्र 30 साल निवासी ठेहसुहारा ने बताया कि मेरा पति दिनेश आज शिवपुरी मजदूरी करने गया था घर पर मै व मेरे बच्चे थे। मेरे चाचा ससुर कल्ला निवासी भावखेडी का लडका बन्टी व उसकी पत्नि ऊषा तीन चार दिन से भांगडा बजाने के लिये मेरे घर आए हुए थे। 24 मई को शाम करीब 8 बजे का समय था मै व देवर, दैरानी व बच्चे घर पर थे मेरे घर के सामने रोड पर बैठकर गिरमौरा के कल्ला आदिवासी,सूखा आदिवासी,भगवानसिह आदिवासी शराब पी रहे थे और बुरी बुरी गालियाँ दे रहे थे मैने उनसे जाकर बोला हमारे घर के सामने गालियाँ मत दो तो बोले कहां है वो दिनेश उसे देखेगे और बाइक उठाकर चले गये थोडी देर बाद वापस आये और गालीग—गलौंज करने लगे और कह रहे थे यहां रहना भुला देगे यहां रहना छुडा देगे मारपीट कर दी तथा घर के वर्तनो की तोडफोड कर नुकसान कर दिया और तीनो बोल रहे थे आने दे तेरे पति को जान से खत्म कर देगे । मै जान बचाकर वहाँ से भागी चौकीदार के घर पहुची चौकीदार का लडका लोटू मिला उसको पूरी घटना बताई मेरे देवर बन्टी ने मेरे पति को फोन करके बताया चौकीदार के लडके लोटू ने 100 डायल को फोन लगाया 100 डायल आ गई तब तक शिवपुरी से पति दिनेश आ गए उसको सारी घटना बताई जिसके बाद हम थाने आए और मामले में केस दर्ज करवाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!