घर के बाहर खड़ी स्प्लेंडर चुरा ले गए चोर / Shivpuri News

खनियांधाना। खनियांधाना क्षेत्र से चोरों ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बाइक मालिक राजकुमार पुत्र मोलसिंह यादव ने बताया कि बीते रोज शाम के समय उसने बाइक स्प्लेंडर को घर के सामने खड़ा कर अंदर चला गया। जब वह बाहर आया तो देखा कि बाइक रखे हुए स्थान पर नहीं है। जिस पर आसपास तलाश की लेकिन बाइक का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद वह थाने आया और बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करवाई।