Press "Enter" to skip to content

लापरवाही : साफ—सफाई न होने से टेकरी पर बने शौचालय से मलमूत्र आ रहा बाहर, दुकानदार व राहगीर हो रहे बदबू से परेशान / Shivpuri News

शिवपुरी। नगर पालिका द्धारा लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। मगर ऐसा लगता है कि यह स्वच्छता ​​अभियान केवल कागजों में ही संचालित किया जा रहा है। धरातल पर सिर्फ दिखावे के लिए स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। यही वजह है कि शहर में बने बहुत से शौचालय गंदगी का गढ़ बन चुके हैं और इनसे मलमूत्र बाहर आ रहा है जिससे राहगीर व स्थानीय रहवासी व दुकानदार परेशान हो रहे हैं लेकिन नपा का इस ओर ध्यान नहीं ​है।

मामला टेकरी पर बने शौचालय का है। यहां पहले महिलाओं व पुरूषों के लिए कोई शौचालय नहीं था। चूंकि शहर का मुख्य बाजार होने के कारण यहां हर रोज हजारों की संख्या में शहर व ग्रामीण के लोग खरीददारी करने आते हैं इसलिए लोगों के कहने पर नपा द्धारा यहां शौचालय बनवाया गया था। लेकिन कुछ दिनों तक तो शौचालय की व्यवस्था सही चली और लगातार सफाई होती रहीं लेकिन अब इस ओर नपा ने ध्यान देना ही बंद कर दिया। नतीजा यह रहा है कि अब इस शौचालय से मलमूत्र व गंदा पानी बाहर आने लगा है। यहां से निकलने वाले राहगीर व दुकानदार शौचालय से आ रही बदबू से परेशान है और सफाई न होने के कारण नपा को कोसते नजर आते हैं। स्थानीय दुकानदारों ने जल्द से जल्द शौचालय की सफाई कराए जाने की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!