शिवपुरी। श्री सिद्धेश्वर बाणगंगा मेला परिसर में रंगमंच पर आज गुरुवार रात 8 बजे से कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के संयोजक सदस्य कवि आशुतोष शर्मा ओज ने बताया कि इस दौरान देश के ख्याति प्राप्त वीर रस, हास्य रस और शृंगार ओज के कवि, कवि सम्मेलन में मंच से अपनी प्रस्तुतियां देंगे। वहीं स्थानीय गजल गायक डॉ हरि प्रकाश जैन हरि की रचनाएं भी स्थानीय श्रोताओं को सुनने को मिलेंगी।
मेला रंगमंच पर आज गुदगुदाएंगे कवि / Shivpuri News




