मंडी में टैक्स चोरी के खुलासे के बाद संयुक्त संचालक ने फ्लाइंग स्कवाड बनाई
शिवपुरी। शिवपुरी जिले में मंडी टैक्स चोरी खुलासे के बाद संयुक्त संचालक ने शिवपुरी आकर ना सिर्फ कार्रवाई की, बल्कि मंडी टैक्स चोरी रोकने के लिए फ्लाइंग गठित कर दी है। ग्वालियर की फ्लाइंग ने मंगलवार को बिना गेटपास चने से भरा ट्रक पकड़ लिया। शिवपुरी मंडी गाड़ी लाकर पोहरी के व्यापारी से पांच गुना 71 हजार का जुर्माना वसूला है। मंडी बोर्ड आंचलिक कार्यालय ग्वालियर के संयुक्त संचालक आरपी चक्रवर्ती ने बताया कि शिवपुरी मंडी में टैक्स चोरी का मामला सामने आने के बाद अलग से फ्लाइंग गठित कर दी है। उड़नदस्ता प्रभारी विनोद गुप्ता, एएसआई सतेंद्र सिंह जादौन और सहायक वर्ग-3 लोकेश त्यागी ने चने से भरा ट्रक क्रमांक एमपी33 एच1659 बिना गेटपास पकड़ा है। ट्रक में विष्णु कुमार-शिवनारायण का 8.88 लाख रु. कीमत का 205 क्विंटल चना बिना मंडी शुल्क के परिवहन करके पोहरी से शिवपुरी लाया जा रहा था। गेटपास नहीं होने पर मंडी परिसर में लाकर पांच गुना की कार्रवाई की है। पांच गुना मंडी शुल्क 66650 रुपए, निराश्रित शुल्क 1777 रुपए और समझौता शुल्क 5 हजार रुपए व्यापारी से जमा कराए हैं। वहीं व्यापारी बंटी तिघई ने बताया कि वह गांव से चना लेकर पत्ते वालों के कोल्ड स्टोरेज ला रहा था।






Be First to Comment