शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले वेयर हाउस पर शराब लेने आए कर्मचारी की कमलेश शिवहरे ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
फरियादी विनोद नामदेव पुत्र स्व. प्रहलाद नामदेव 40 साल नि. इन्द्रा कलोनी थाना फिजीकल ने बताया कि वह आरोन जिला गुना के शराब की दुकान पर नोकरी करता है । अंग्रेजी शराब वेयर हाउस कत्था मिल के सामने शिवपुरी से दुकान पर शराब ले जाने का कार्य करता हूं। 24 मई को दोपहर 3 बजे मैं मुनीम मनीष गुप्ता व ड्रायवर आशिक खान के साथ दुकान का मान (शराब) लेने अंग्रेजी शराब वेयर हाउस कत्था मिल पर आया था। मुनीम वेयर हाउस के अन्दर लिखा—पढी हेतु चले गये, ड्रायवर आशिक खान फ्रेश होने चला गया था। मैं गाडी के पास बाहर खडा था कि करीबन शाम 5 बजे एक वुलेरो गाडी में कमलेश शिवहरे व तीन अन्य व्यक्ति आये जिन्हे मे नही जानता हूँ आते ही गाली—गलौंज करने लगे और लात—घूसों से मारपीट कर दी। शोर सुनकर अन्य लोग आ गए जिन्होंने मेरी जान बचाई। जाते—जाते आरोपित जान से मारने की धमकी देकर गए। घटना के बाद वह थाने आया और मामले में केस दर्ज करवाया।






Be First to Comment