Press "Enter" to skip to content

किशोरी लापता, संदेही पर केस दर्ज / Shivpuri News

बैराड़। थाना क्षेत्र के देवरीकलां गांव से 15 साल की किशोरी लापता हो गई है। पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने संदेही युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। फरियादी प्रताप (40) पुत्र राम आदिवासी निवासी बन्हैराखुर्द ने बैराड़ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 15 साल की बेटी कुसुम आदिवासी देवरीकलां गांव से रात 9 बजे के बाद से लापता हो गई है।

वह पत्नी रामदुलारी व बच्चों के संग अपने खेत पर आ गया था। बेटी से खाना बनाकर लाने को कहा था। जब बेटी नहीं आई तो कई जगह ढूंढा। पिता प्रताप ने धर्मेंद्र पुत्र ब्रजमोहन आदिवासी पर संदेह जताया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!