शिवपुरी। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचने वाले छह साल तक के बच्चों के लिए खिलौना बैंक बनाने की मुहिम महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शुरू की गई है। इसमें जिन परिवारों में बच्चे बड़े हो गए इनके लिए खरीदे गए खिलौनों का उपयोग नहीं होता है उन्हें इकट्ठा किया जाएगा और आंगनबाड़ी केंद्रों को उपलब्ध कराया जाएगा। इन खिलौनों से आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चे न केवल खेल सकेंगे बल्कि उनका बौद्धिक और मानसिक विकास भी होगा। यहां बता दें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर 25 मई से खिलौना बैंक बनाने का अभियान शुरू किया जा रहा है। केंद्रों पर छह साल तक के बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए शाला पूर्व अनौपचारिक शिक्षा दी जाती है। बच्चों के मानसिक और बौद्धिक विकास में खिलौनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर बनाए जाएंगे खिलौना बैंक / Shivpuri News




