शिवपुरी। रन्नौद क्षेत्र के रहवासी आज जनसुनवाई में पहुंचे। जनसुनवाई में हाथों में तख्तियां थी जिस पर लिखा था कि भ्रष्ट सीएमओ को हटाओ। दरअसल मामला कुटीर को लेकर था यहां इंजीनियर, अधिकारी व बाबू सर्वे करने व कुटीर स्वीकृत कराने के लिए ग्रामीणों से रिश्वत के रूप में 2 से तीन हजार रूपए मांग रहे हैं। रूपए न देने पर कोई भी सर्वे करने नहीं आ रहा है। मामले को लेकर कई बार ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत की लेकिन कहीं कुछ हल नहीं निकल सका। इसके बाद कलेक्ट्रेट भी हम शिकायत करने आए लेकिन उस दिन कलेक्टर नहीं मिले। बृजलाल जाटव ने बताया कि तीन महीने से अधिक समय हो गया है कुटीर के लिए सर्वे करने कोई नहीं आता। धाकड़ बाबू आते हैं तो वह हमसे रूपए मांगते हैं। मामले को लेकर सीएमओ से भी शिकायत की गई लेकिन भ्रष्टाचार इतना है कि कोई सुनने को तैयार नहीं है। ऐसे सीएमओ को हटाया जाए और कुटीर के लिए सर्वे करवाया जाए।
रन्नौदवासी पहुंचे जनसुनवाई में बोले भ्रष्ट सीएमओ को हटाओ / Shivpuri News




