Press "Enter" to skip to content

पुलिस की अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई, 02—02 हजार के इनामी पकड़े / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पुलिस थाना कोलारस पर 31 जनवरी को कोलारस पुलिस द्वारा ग्राम सिद्धपुरा से 1400 लीटर ओपी शराब तथा 60 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई थी जिसके आरोपी पंकज पुत्र रामपाल कंजर 37 साल एवं रामपाल पुत्र कन्हैया कंजर 40 साल निवासी गण सिद्धपुरा थाना कोलारस मौके से फरार हो गए थे जिनके विरूद्ध थाना कोलारस में केस दर्ज किया गया था।

उपरोक्त आरोपीगणो पर एसपी ने 02-02 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था । एसपी राजेश सिंह चंदेल के निर्देश से एएसपी प्रवीण भुरिया के मार्गदर्शन मे शराब माफियाओ एवं फरार आरोपियो की धरपकङ के चलाये जा रहे अभियान मे एस.डी.ओ.पी. कोलारस विजय कुमार यादव द्वारा टी.आई. कोलारस मनीष कुमार शर्मा को सख्‍त कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किये जाने पर पुलिस थाना कोलारस की दो टीमें घटित की गई जिन्होने आज 02-02 हजार रूपये के फरार ईनामी माफियाओ पंकज कंजर , रामपाल कंजर को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से 10-10 लीटर कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरण भी जप्त किये गये है । ईनामी बदमाशो के पूरे परिवार पर महिलाओं सहित करीब 30 प्रकरण अवैध शराब के थाना कोलारस एवं जिले के अन्य थानों में दर्ज है ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!