शिवपुरी – कांग्रेस संगठन की चुनाव प्रक्रिया के तहत दिल्ली प्रदेश कांग्रेस सचिब बेदप्रकाश शर्मा को हाईकमान द्वारा शिवपुरी जिले के पार्टी के पदों के चुनाव हेतु डीआरओ जिला निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है कल श्री बेदप्रकाश जी ने संगठन के पदों पर चुनाव कराने के लिये छत्री रोड़ स्थित होटल सुखसागर में जिले के सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिये इस अबसर पर उन्होने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि भाजपा हमेशा झूठ का तूफान खड़ा करती रहती है लेकिन हमें सच्चाई और पार्टी के सिद्वान्तों पर चलकर काम करना है तथा आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुट होकर कार्य करना है और हमारे बीच में कोई छोटा बड़ा नहीं है सब बरावर हैं हमारी जगह एक दूसरे से बदलती रहतीं हैं जिलाध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा ने मीटिंग का संचालन करते हुये कहा कि हमारा बजूद पार्टी से है कांग्रेस ने हमको पहचान दी है हमको पार्टी के बिकास कार्यों को जनता को बताते रहना है ताकि भाजपा उन्हें भ्रमित न कर सके इसके अलाबा कई बक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये कार्यक्रम में सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
भाजपा झूठ का तूफान खड़ा करती है, हमें सच्चाई और सिद्धांतों पर चलना है – डीआरओ वेदप्रकाश / Shivpuri News




