शिवपुरी। खेल और युवा कल्याण म.प्र. शासन की माननीया खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया जी के निर्देशानुसार प्रदेश में फुटबॉल खेल को बढाने के उद्देश्य से श्रीमंत माधव राव सिंधिया जिला खेल परिसर शिवपुरी में दिनांक 26 मई से 29 मई तक सुबह 7.00 बजे से इंटर स्कूल फुटशल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चन्देल जी के मार्गदर्शन में आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है। जिसमें लगभग जिले के 16 फुटबॉल टीमों के सम्मिलित होने की संभावना है।
जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी डॉ.के.के. खरे ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीया खेल मंत्रीजी द्वारा प्रदेश में फुटबॉल खेल को बढ़ावा दिये जाने के साथ-साथ अन्य खेलों के टूर्नामेंट आयोजन कराने के निर्देश दिये गये है, इसी क्रम में इंटर स्कूल फुटशल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन श्रीमंत माधवराव सिंधिया, जिला खेल परिसर में दिनांक 26 से 29 मई 2022 तक आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है। इंटर स्कूल फुटशल फुटबॉल टूर्नामेंट की सम्पूर्ण तैयारी पूर्ण कर ली गई है।






Be First to Comment