बैंक मैनेजर करता है गाली—गलौंज, नहीं देता पेंशन  / Shivpuri News

शिवपुरी। मंगलवार को आयोजित हुई जनसुनवाई में चैनसिंह पुत्र तुकाराम आदिवासी निवासी ग्राम विनेगा ने बताया कि उसे हर माह 600 रूपए की नेत्रहीन विकलांग पेंशन पंजाब नेशनल बैंक से मिलती थी। दिसंबर 2022 से पेंशन मिलना बंद हो गई और आज दिनांक तक उसे पेंशन नहीं मिली है। जब इस संबंध में बैंक मैनेजर से बात करने गया तो गाली—गलौंज व धक्का मारकर भगा दिया। इसलिए मैनेजर पर कार्रवाई कर पेंशन दिलवाई जाए।