पात्र होने के बाद भी हटा दिया आवास योजना से नाम / Shivpuri News

शिवपुरी। रामकली पत्नी चेउराम कालो निवासी सेवड़ा ने बताया कि वह गरीब है और गरीबी में ही जीवन यापन कर रही हैं उसके पास रहने तक को घर नहीं है। अभी उसका प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम आया था। आवास योजना में नाम आने से रामकली खुश थी कि अब उसका आशियाना बन जाएगा लेकिन पता नहीं कैसे उसे अपात्र कर दिया गया। इसलिए उसका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में दोबारा जुड़वाया जाए।