शिवपुरी। झिंगुरिया आदिवासी निवासी ग्राम भिलौड़ी तहसील बैराड़ ने जनसुनवाई में की शिकायत में बताया कि हमारी पंचायत में सरपंच, सचिव द्धारा जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। किसी भी योजना का लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। शौचालय निर्माण में अनियमितता बरती गई है जिसमें विभिन्न स्थलों पर स्ट्रेक्चर खड़ा कर दिया है जिसमें न तो शौचालय सीट है और कहीं छत नहीं है तो कहीं बिना निर्माण के ही शौचालय बना दिया गया है। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना में सरपंच, सचिव, अधिकारियों ने जमकर भ्रष्टाचार किया है। इसलिए इन पर कार्रवाई की जाए।
विकास कार्यों के नाम पर सरपंच—सचिव व अधिकारियों ने मिलकर कर दिया करोड़ों का भ्रष्टाचार / Shivpuri News




