Press "Enter" to skip to content

साहब…! पत्नी की मौत के बाद भी नहीं मिली सहायता राशि / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब…! मेरी पत्नी की मौत हृदयघात से हो गई थी। मेरा संबल योजना में पंजीयन है। पत्नी की मौत के बाद मुझे आर्थिक सहायता मिलनी थी लेकिन आज दिनांक तक सहायता राशि नहीं मिली है। इसलिए सहायता राशि दिलवाई जाए। यह बात विक्रम पुत्र दीवानसिंह जाटव निवासी डगपीपरी तहसील बदरवास ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में अधिकारियों के समक्ष कही।

 

विक्रम ने बताया कि वह गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करता है। 25 दिसंबर 2021 के उसकी पत्नी की मौत हृदयघात से हो गई उसके दो छोटे बच्चे हैं। संबल योजना में आने में आने के बाद भी पत्नी की मौत के ​बाद मिलने वाली सहायता राशि 50 हजार रूपए अभी तक नहीं मिली है। कई बार अधिकारियों से भी गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं। इसलिए सहायता राशि दिलवाई जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!