शिवपुरी। जनसुनवाई में आए महतवा भग्गा तिजिया पुत्र खुसला जाटव निवासी ग्राम सजाई तहसील बदरवास ने बताया कि उसकी भूमि सजाई रन्नौद में है। वर्तमान में खसरों में उक्त भूमि सर्वे नंबरों में हल्की तिया पुत्री मुल्ला जाति गड़रिया का नाम अंकित हो गया है जो कि गलत तरीके से हो गया है। इस जमीन पर पूर्वजों के समय से काबिज होकर आज तक खेती करते चले आ रहे हैं। इसलिए हल्की तिजिया का नाम हटाया जाए और हमारा जोडत्रा जाए।
खसरों में जमीन पर चढ़ गया किसी और का नाम उसे सही करवाएं / Shivpuri News




