तात्याटोपे नगर में पान की किल्लत, रहवासी पहुंचे कलेक्टर बोले मड़ीखेड़ा से जुड़वा दो लाइन / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के मेडीकल कॉलेज के पास बनी न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी तात्याटोपे नगर के रहवासी इन दिनों पेयजल संकट से परेशान हो रहे हैं। यह हाउसिंग बोर्ड नगर पालिका द्धारा अधिकृत है और इस समय लगभग 461 परिवार निवास कर रहे हैं और सभी पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। मामले को लेकर सीएम हेल्पलाइन में शिकायत लगाई लेकिन आज दिनांक तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। नगर पालिका के अधिकारियों से भी बातचीत की लेकिन कोई हल नहीं निकला। बता दें कि हाउसिंग बोर्ड द्धारा मड़ीखेड़ा परियोजना से जोउ़ने के लिए अलग से 20 लाख रूपए का भुगतान नगर पालिका को पूर्व में ही किया जा चुका है। इसलिए हमारी कॉलोनी में मड़ीखेड़ा की पाइप लाइन ​जुड़वाकर पेयजल सप्लाई शुरू की जाए।